महेंद्र कुमार सांघी 'दद्दू' के प्रथम काव्य संकलन 'ठेला' बहुत चर्चित हो रहा है। विश्व के प्रथम हिंदी पोर्टल 'वेबदुनिया' में इस संकलन की समीक्षा अपलोड हुई, जिसे देखने के लिये कृपया इस लिंक पर क्लिक करें।
अखबार के मुख पृष्ठ पर पंचायत आज दिनांक 20 मई 2022 के नईदुनिया समाचार पत्र के मुख पृष्ठ ने अलसुबह चौंका दिया। शीर्षक ’ पंचायत स्पेशल एडिशन’ देखकर प्रथमदृष्टया लगा कि चूंकि पंचायत चुनाव आ रहे हैं इसलिए अखबार का कोई नया (सुखद) प्रयोग है। सामान्यतः मेरी आदत सीधे तीसरे पृष्ठ पर कूदने की होती है क्योंकि पहले दो पृष्ठ फुल पेज विज्ञापन होते हैं जो 70 पार इंसान के किसी काम के नहीं होते। पृष्ठ को रोचक खबरों से सजाया गया है जो किसी ग्राम पंचायत का प्रमोशन लग रही थी। मुख्य खबर की बोल्ड हेडलाइंस ’फुलेरा को लगी पांच नई आंखें’ मजेदार लगी। ऐसा महसूस हो रहा था की मानो किसी बच्चे को एक दिन के लिए संपादक बना दिया गया हो। अखबार के प्रति सम्मान के भाव रिसने लगे। एक एक खबर को गौर से पढ़ा और उसका आनंद लिया। खबरों में से बस एक विज्ञापन था जिससे असहमति हुई। वह थी एक ग्रेजुएट लड़की के लिए वर की तलाश। गांव की नब्ज देखने में यहां त्रुटि हो गई। विज्ञापन लड़के की और से होना चाहिए था जो भूसे के ढेर में सुई की तरह लड़की की तलाश कर रहा हो। आज की स्थिति यह है कि कोई लड़की गांव में विवाह कर बसना नहीं चा...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें